30.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बालिकाओं की शतरंज की टीम एवं बालको की फूटबॉल तथा खो-खो की टीम को जिला पदाधिकारी ने बेगुसराय के लिए किया रावना

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए रवाना, राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जहानाबाद उपविजेता
खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 शतरंज (बालिका) अंडर-14/17/19 (बालिका) का आयोजन राज्य सम्पोषित (बालिका) उच्चतर माध्यमिक $2 विद्यालय, कोनहारा रोड़, हाजीपुर, वैशाली में दिनांक 27.09.2024 से 29.09.2024 तक होना निर्धारित है, राज्यस्तरीय (अंतर जिला) (बालक), खो-खो, अंडर-19 प्रतियोगिता का आयोजन अक्ष्यवट राज्य स्टेडियम, हाजीपुर, वैशाली जिला में दिनांक 27.09.2024 से 30.09.2024 तक होना निर्धारित है एवं राज्य स्तरीय (अंतर जिला) फुटबॉल (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय जिला में दिनांक 27.09.2024 से 06.10.2024 तक होना निर्धारित है।
जहानाबाद जिला से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 में चयनित खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज दिनांक 26.09.2024 को समाहरणालय, जहानाबाद से शतरंज (बालिका) अंडर-14 की टीम एवम्, खो-खो (बालक) अंडर-19 की टीम को वैशाली जिला एवं फुटबॉल (बालक) अंडर-17 की टीम को बेगूसराय जिला के लिए रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामना दी गयी एवं राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 में जीतने के लिए प्रेरित भी किया गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, श्री धनंजय कुमार, सिविल सर्जन, जहानाबाद, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा भी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में उक्त विधाओं में प्रतिभागिता लेने जा रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई।जहानाबाद जिला में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चयनित शतरंज (बालिका) अंडर-14 में कुल 04 खिलाड़ियों की सहभागिता राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में की जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैः-सृष्टि कुमारी, प्रियांशु कुमारी, तमंना राज, सौम्या कुमारी है।खो-खो (बालक) अंडर-19 में कुल 12 खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रहे हैं, जिनका नामः- शुभम कुमार (पिता-अजित कुमार), नितीश कुमार, शिवम कुमार, अंकुश राज, हर्ष राज, अमित कुमार, कृष्ण कुंदन कुमार, आशिष कुमार (पिता-मोनू प्रसाद), शुभम कुमार (पिता-अजय कुमार), प्रिन्स कुमार, आशीष कुमार (पिता-विश्व विजय सिंह), आदित्य राज है।फुटबॉल (बालक) अंडर-17 में कुल 14 खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रहे हैं, जिनका नाम इस प्रकार- अंकित कुमार (पिता-त्रिभुवन राम), विनीत कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, आदित्य अमन, नीतिश कुमार (पिता-विद्यानंद यादव), प्रियांशु कुमार, नीतिश कुमार (पिता-जितेन्द्र यादव), रवीश कुमार, नारायण कुमार, नीतिश कुमार (पिता-रंगू मांझी), अंकित कुमार (पिता-संजीव कुमार), श्रषभ कुमार, राहुल कुमार है।शतरंज (बालिका) अंडर-14 में टीम को वैशाली जिला ले जाने एवं लाने हेतु टीम प्रभारी के रूप में सुश्री रिचा कुमारी, शा0शिक्षिका, क्रेन हाई स्कूल, जहानाबाद को प्राधिकृत किया गया है।खो-खो (बालक) अंडर-19 टीम को वैशाली जिला ले जाने एवं लाने हेतु टीम प्रभारी के रूप में श्री रामबली कुमार, शा0अनुदेशक, मध्य वि0, सबदलपुर, मखदुमपुर, जहानाबाद एवं टीम को के रूप में श्री आनंद कुमार, वरीय खिलाड़ी, मखदुमपुर को प्राधिकृत किया गया है।फुटबॉल (बालक) अंडर-17 टीम को बेगूसराय जिला ले जाने एवं लाने हेतु टीम प्रभारी के रूप में श्री यमुनिन्द्र कुमार, शा0अनुदेशक, म0वि0, इस्माईलपुर, जहानाबाद को प्राधिकृत किया गया है।उपलब्धि – जिला के लिए राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के कराटे विधा में सुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें कुणाल सिंह आर्या के द्वारा अंडर-17 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से कुणाल एवं उनके कोच श्री अनुशक्ति सिंह को ढेरो बधाईया दी गई है।उक्त अवसर पर, श्री उज्जवल कुमार, (शा0शिक्षक), राकेश रंजन (शा0शिक्षक) धर्मेंद्र कुमार (शारीरिक शिक्षक), विजेन्द्र कुमार, (शा0शिक्षक) कार्यालय कर्मी एवं अन्य भी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें