35.9 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

बिहार के राज्यपाल महोदय को मीराबिगहा टेम्प्ल सिटी से जुड़े बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक भेंट करते हुए भ्रमण करने का दिया न्योता,डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 17/08/2023 : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड स्थित पुरातात्विक दृष्टि से मगध का धरोहर मीराबिगहा टेम्प्ल सिटी काफी महत्वपूर्ण है। इस स्थल के विकसित होने से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यहां हजारों वर्ष पुराना पाल कालीन हिन्दू संस्कृति के अवशेष कई एकड़ में बिखरे मिले जिसमें शंकर, पार्वती दुर्गा, भगवान विष्णु, अन्नपूर्णा, भगवान सुर्य आदि देवी-देवताओं के सैंकड़ों मुर्तियां बिखरी हुई थी। इसे बिहार कला एवं संस्कृति विकास संस्थान द्वारा अथक प्रयास से संजोने का कार्य किया जा रहा है।

बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय आदरणीय राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में औपचारिक मुलाकात कर शिक्षाविद प्रो डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव जी ने यहां आने का न्योता देते हुए उपरोक्त बातों से सादर अवगत कराया। डॉ यादव ने महामहिम महोदय से सादर अवगत कराते हुए कहा की मगध क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए और इसे संरक्षित करने के लिए संबंधित विभागीय स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यहां आने वाले पर्यटकों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। इस मुलाकात के अवसर पर बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी, पटना द्वारा प्रकाशित पुस्तक जिसमें मीराबिगहा टेम्प्ल सिटी से जुड़े तथ्यों को उजागर किया गया है जिसका लेखक स्वयं डॉ चन्द्रीका प्रसाद हैं भेंट स्वरूप प्रदान किया। वहीं साथ में संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ चन्द्रप्रकाश एवं महासचिव डॉ अजय कुमार जी ने महामहिम महोदय को गुलदस्ता भेंट कर मीराबिगहा टेम्प्ल सिटी भ्रमण करने का न्योता दिया। इतने बड़े धरोहर को संरक्षित करने में लगें डॉ चन्द्रीका प्रसाद जी को राज्यपाल महोदय ने प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया |

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें