23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अरवल मोड पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की

जगदूत न्यूज जहानाबाद से अनिल गुप्ता कि रिपोर्ट जहानाबाद आज स्थानीय अरवल मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिहार में जंगल राज के छुटकारा पाने के लिए एनडीए के साथ फिर से सरकार बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया।जिला महामंत्री धीरज कुमार एवं अनिल ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय टीम द्वारा लिया गया फैसला बिहार हित में अच्छा है, बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा था हर जगह लूटपाट कत्लेआम मचा हुआ था इससे मुक्ति पाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार बिहार में जो विकास का रफ्तार कम हो गया था उसे फिर से रफ्तार को तेज करने के लिए एनडीए की सरकार बनी है और डबल इंजन की सरकार के साथ बिहार वासियों को एक नए उदय के साथ फिर हम इस गठबंधन के साथ विकास के गति को तेज करेंगे। बिहार में फिर से सुशासन के राज्य को कायम करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को बहुत-बहुत बधाई जो बिहार को जंगलराज से मुक्ति पाने के लिए कदम उठाए।बिहार का विकास पटरी से जो उतर गया था उसे पटरी पर लाने के लिए हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी एवं विधानसभा के नेता विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री एवं प्रेम कुमार को मंत्री बनाए जाने एवं सामाजिक समीकरण के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर के ब्सपनों को साकार करने के लिए यह कदम जरूरी थी।खुशी मनाने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री ,जिला मंत्री, नगर कमिटी एवं पार्टी के कार्यकर्ता अरवल मोड पर उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें