23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

बेलदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद, स्कॉर्पियो जब्त, कारोबारी फरार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया बेलदौर, थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने झारखंड नंबर की एक स्कार्पियो भी जब्त किया है। हालांकि शराब कारोबारी भगाने में सफल रहा। रविवार की दोपहर 12 बजे बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना में एसआई मो आलमगीर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा जमींदारी बांध मुरघटी दियारा में छापेमारी किया। जिसमें पुलिस एक स्कॉर्पियो को पकड़ा। स्कॉर्पियो में 46 कार्टून विदेशी शराब लदा हुआ था। हालांकि कारोबारी अंधेर में मौके का फायदा उठाकर भगाने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर जेएच 15 जे 1052 के मालिक के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें