43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

बेली रोड पटना में भव्य रूप से मनेगा 15 नवम्बर को चित्रगुप्त पूजा

*प्रदीप कुमार सिन्हा ने रखे अपने विचार,बोले तैयारी ज़ोर-श़ोर से*
जगदूत न्यूज पटना बिहार से संपादक अरूण वर्मा कि रिपोर्ट.पटना चित्रांश समाज जन कल्याण समिति ,अंबेडकर पथ के तत्वाधान में श्री चित्रगुप्त पुजनोत्स हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंहा तथा सभा का संचालन एन के श्रीवास्तव ने किया। बैठक में सर्व समिति से तय किया गया कि इस वर्ष भी भाव्य रूप से पूजन करते हुए भाई भोज का आयोजन किया जाएगा। पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी की समुहिक पूजा आगामी 15 नवंबर को अंबेडकर पथ, बेली रोड पटना स्थित गणपति हाल में किया जाएगा। बैठक सभी सदस्यों ने सुझाव दिया तथा चित्रगुप्त समाज के कई सदस्य ने अपने-अपने विचार रखें एवं स्वास्थ्य पर्यावरण की दृष्टि से इस वर्ष पॉलिथीन मुक्त पूजा पंडाल बनाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। पूजन के दौरान स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी होगी। बैठक में संरक्षक शशि भूषण प्रसाद वर्मा, संजय सहाय, महासचिव एनके श्रीवास्तव, मनोज सड़वार,उपाध्यक्ष देवेंद्र लाल, रीता सिंहा,महिला संभाग ,समीर कुमार युवा संभग, मिथिलेश कुमार सिंहा, प्रवीन कुमार सिंहा, कोषाध्यक्ष, शशि कुमार सिंहा सेवानिवृत्ति एस बी आई , इंजीनियर किशोर कुमार ,विश्वजीत कुमार सिंहा, राकेश प्रभात ,संतोष कुमार कर्ण एवं संजय वर्मा मौजूद थे ।वहीं बैठक में प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी और भव्य रूप से चित्रगुप्त पूजा समारोह मनाने का निर्णय लिए जाने से चित्रगुप्त समाज में हर्ष का वातावरण फैल गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें