जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने जो अपना नृत्य एवं संगीत की समा ही ऐसा बंधा की उपस्थित लोग़ मनमुग्ध हो गए। इस दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने के साथ ही देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर शिक्षाविद् प्रो. कृष्ण मुरारी शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय संविधान और देश की स्वतंत्रता के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए सभी को प्रेरित किया। तो वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने सभी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी एवं उनके इस प्रस्तुति की भी सराहना करते हुए कही कि इस बार जो भी बच्चे छूट गए हैं वो अगले बार इस देश भक्ति की प्रेरणा से वो भी भाग जरूर लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचायी सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, वर्षा कुमारी शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


