जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजद नेत्री संजू कोहली पासवान के द्वारा फीता काटकर पार्टी के वोट अधिकत रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर राजद नेत्री संजू कोहली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह प्रचार रथ मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में जाएगा और मतदाता को जागरूक करेगा,कोहली ने कहा कि राजद के 17 महीने के कार्यकाल में किए गए कार्यों को इस रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मखदुमपुर विधानसभा के मखदुमपुर बाजार, नवाबगंज, टेहटा साहित्य सभी गांवों में यह रथ जाएगा।उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से राजद के संकल्प पत्र को आम जनता तक पहुंचाना है। राजद की सरकार बनने पर ग्रामीणों को बिजली बिल में राहत मिलेगी। माई बहिन योजना के तहत प्रत्येक महिला एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।इसके अलावा वृद्धा पेंशन 1500 रुपये प्रति माह दी जाएगी।कोहली ने कहा कि रथ के माध्यम से अन्य प्रकार के सभी पेंशन पर राजद पार्टी के द्वारा जारी संकल्प को भी बताया जाएगा।उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बिहार की जनता का दोहन कर रही है। राज्य में अपराध बढ़ रहा है और पुलिस बालू और शराब के पीछे लगी हुई है। इस दौरान
राजनाथ यादव मुखिया धरनई, राकेश यादव,राजकुमार पासवान,राजीव कुमार,अंजनी कुमार,सनी देयाल पासवान,साहित्य सभी वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।
राज द नेत्री संजू कोहली पासवान के द्वारा फिता काटकर रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


