23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

माधव कुमार यशवन्त शतरंज खेलने हेतु पटना रवाना

मानसी खगड़िया माधव कुमार यशवन्त शतरंज खेलने हेतु पटना रवाना। फस्ट डायमंड कप ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 16 से 20 दिसम्बर तक पटना के गोला रोड अवस्थित होटल डायमंड इन में होने जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में खगड़िया के स्टार अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त भी भाग लेने के लिए खगड़िया से पटना प्रस्थान कर चुकें है। इस शतरंज प्रतियोगिता के आयोजक मेगा माइंड चेस क्लब पटना है जो कि बिहार राज्य शतरंज संघ पटना से सम्बद्धता प्राप्त है। इस चार लाख के पांच दिवसीय ईनामी शतरंज प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बंगाल सहित भारत के विभिन्न प्रांत से तीन सौ से ज्यादा शतरंज के माहिर बाजीगर खिलाड़ी भाग ले रहें हैं, इसमें रेटेड खिलाड़ियों की संख्या 114 से अधिक है। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया और जय खगड़िया के पदाधिकारियों ने दी है। माधव को शुभकामना संदेश देने बालों में जे के जवाहर, अभय कुमार बिक्की, विवेक भगत, प्रेम कुमार यशवन्त, अमरनाथ गुप्ता, अनिल जैसवाल, अनुज कुमार खिलाड़ी बादल कुमार, छात्र शितीकंठ, सौरव कुमार, अर्चना कुमारी, यतिका कुमारी सहित दर्जनों खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें