26.5 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

मानव कुमार ने अन्डर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त कर खगड़िया का नाम रौशन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शतरंज  लखीसराय जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंगहारा लखीसराय में 30 दिसम्बर को एकदिवसीय अनरेटेड अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें भागलपुर, पटना, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर, रांची, शेखपुरा, मधेपुरा व अन्य जिले के खिलाडियों ने भाग लिया था। इस खेल में अपने खगड़िया के अनरेटेड अन्डर 14 के खिलाड़ी मानव कुमार ने भाग लेकर अन्डर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त कर खगड़िया का नाम रौशन किया। मानव को आयोजक के द्वारा ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मानव कुमार खगड़िया के रहने वाले गजेंद्र कुमार के सुपुत्र है , वे सरस्वती विद्या मंदिर खगड़िया के छात्र है। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। यशवन्त ने आगे कहा कि खगड़िया के बरिष्ठ खिलाड़ी और नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा कराये गए 25 महिने में 27 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता व पन्द्रह निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास पाकर खगड़िया के शतरंज खिलाड़ी अन्य जगहों पर जाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। मानव कुमार शतरंज के क्षेत्र में उभरता हुआ खगड़िया में एक नया पौधा है। इनसे खगड़िया जिलेवासी को बहुत ज्यादा उम्मीद है। मानव के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, सयुंक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज कुमार राय, अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, कुमारी आयुषि प्रिया, अनुष्का कुमारी, बादल कुमार सहित दर्जनों खेलप्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें