जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत और मानसी प्रखंड में गंडक नदी का जलस्तर में इजाफा हुआ है। इससे नगर पंचायत मानसी की वार्ड संख्या पांच के जालिम बाबू टोला और मटिहानी में दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस कारण लोगो को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि जालिम बाबू टोला और मटिहानी को पूर्ण रूपेण बाढ़ पीड़ित घोषित किया जाय। इसके अलावा सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को सूखा राशन और रहने के लिए पॉलिथीन की व्यवस्था कराई जाय। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित मटिहानी, जालिम बाबू टोला गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुना है। इधर मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताया कि बाढ़ पीड़ित की समस्या सुनतीं मुख्य पार्षद प्रभा देवी। कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची तैयार करने में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
पारदर्शिता के साथ पीड़ित परिवारों को चयन हो, ताकि उन्हें आपदा विभाग से मिलने वाली जीआर राशि का भुगतान किया जा सके। वही नगर के मुख्य पार्षद प्रभा देवी के प्रयास से जालिम बाबू टोला और मटिहानी एवं चैधा बांध गांव में सामुदायिक भोजनालय शुरू किया गया है। उन्होंने खुद को पीड़ित परिवार को भोजन करते नजर आए,मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मी गंगा देवी, कृष्णा कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति यादव आदि, मौजूद रहे। इधर मानसी सीओ मो आमिर हुसैन ने कहा कि आज बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच पॉलीथिन का वितरण किया जाएगा। मानसी के जालिम बाबू टोला, मटिहानी और चैधा बांध गांव में सामुदायिक भोजनालय शुरू किया गया है। इधर, पूर्वी ठाठा पंचायत की वार्ड संख्या 14 चैधा बांध गांव में पानी घुसने से लगभग 400 परिवार बाढ़ से प्रभावित हो गई है। सभी का एक मात्र सहारा चैधा बन्नी हॉल्ट है, जहां सभी बाढ़ पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ समय गुजार रहे हैं।
बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू, मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने पीड़ित परिवार को भोजन करते
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


