जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि एसएलआर कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा महिला कोच से अनधिकृत यात्रा करते 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिव्यांग कोच में 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। याढ में इर्द गिर्द घूमते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रेम कुमार झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।


