27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मानसी के आलोक ने नीट में 690 अंक लाकर किया नाम रौशन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी(खगड़िया): नगर पंचायत मानसी के होनहार छात्र आलोक कुमार ने ऑल इंडिया नीट परीक्षा में 690 अंक लाकर परिवार का नाम रौशन किया।आलोक कुमार का ऑल इंडिया में 4716 रैंक है।नगर के वार्ड नंबर 08 खुटिया निवासी प्रकाश साह का पुत्र है जिन्होंने अपने मार्गदर्शन में पुत्र की सफलता में अहम भुमिका निभाया।छात्र आलोक कुमार ने कहा कि माता पिता के साथ साथ दादा दादी जी और चाचा चाची का भी आशीर्वाद मिलता रहा तब जाकर सफलता में कामयाबी मिली।2021 से नीट की तैयारी में लगा रहा अंक बेहतर नही होने के कारण असफल भी हुआ लेकिन हिम्मत नही हारा इस बार बेहतर अंक लाकर सफल हुआ।मैं डाक्टर बनकर गरीब का सेवा करना चाहता हुं।नगर के उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने छात्र को सम्मानित कर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत करने वाले की कभी हार नही होती आप ने परिवार ही नही जिले का नाम रौशन किया है।आपके लगनशील का ही नतीजा है 690 अंक लाकर दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बने।स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने भी छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर छात्र के दादा जी राजेन्द्र प्रसाद साह चाचा राजीव कुमार समेत पुरा परिवार मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें