33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने सफाई ठेला रहित डस्टबिन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*मानसी नगर पंचायत के स्वच्छ एवं सुंदर बनाना मेरा पहला प्रथमिक है *

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी  खगड़िया मानसी नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को स्वच्छता कार्यक्रम के लिए उपयोग किए जाने वाले ठेला रहित डस्टबिन  को रवाना किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी, मुख्य पार्षद उप प्रमुख पार्षद पप्पु कुमार सुमन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू सिंह के द्वारा विधिवत तरीके से से को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वही मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताई कि नगर पंचायत मानसी में सभी वार्डो में कचरा उठाने वाले ठेला गाड़ी और गीला व सूखा कचरा रखने वाले डस्टबिन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।जिसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा कि नगर पंचायत मानसी के कचरे के उठाव के लिए ठेला रहित डस्टबिन को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सफाई कर्मचारी के द्वारा साफ सफाई करने के बाद कचरे को डपिंग करवाने में दिक्कत हो रही थी इसलिए नगर पंचायत मानसी में इन सभी ठेला को लाया गया । जिससे कचरे के उठाव और डंपिंग में सहायता मिलेगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत मानसी के विकास हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। आगे सड़क सहित अन्य योजनाओं को भी चालू किया जाएगा। वहीं मौके पर उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन वार्ड पार्षद  नगर पंचायत मानसी में सभी वार्ड पार्षद  , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह,  वार्ड पार्षद प्रतिनिधी सनमुन राज अखलेश राज , डेविड कुमार, रंजित कुमार, अवधेश कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार,अमृत राज, आदि दर्जनों  वार्ड पार्षद मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें