26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मुझे माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा था, मनीष कुमार सिंह

*सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं : प्रियदर्शना सिंह*
JNA/कौशल कुमार पत्रकार नगर,खगड़िया : जिले की राजनीति और सामाजिक हलकों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिली, जब चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को माननीय न्यायालय से जमानत मिल गई।
गौरतलब है कि जिले में लगातार व्याप्त लूट, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मुखर रहने वाले मनीष कुमार सिंह सोमवार को जमानत मिलने के बाद सन्हौली दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मुझे पहले से ही माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा था। सच्चाई को ज्यादा दिन तक दबाया नहीं जा सकता। मुझे झूठे मुकदमे में फंसा कर मेरी आवाज को दबाने की भरपूर कोशिश की गई थी, लेकिन अंततः न्याय की जीत हुई है। मैं इसके लिए माननीय न्यायालय का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि खगड़िया की जनता के साथ मिलकर मैं भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई और मजबूती से जारी रखूंगा।वहीं जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने भी कहा कि “मनीष कुमार सिंह जी को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। यह प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या सच बोलने और जनता की आवाज उठाने की यही सजा है?” आगे उन्होंने कहा कि”हम माननीय न्यायालय के आभारी हैं जिन्होंने सच्चाई को पहचानते हुए न्याय दिया। खगड़िया की जनता यह देख रही है कि कौन सच के साथ खड़ा है और कौन षड्यंत्र में शामिल है। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि खगड़िया में अब जलन की राजनीति होने लगी है। कुछ लोग विकास कार्यों से तुलना नहीं कर पाने के कारण वो झूठे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की राजनीति करने लगे हैं, उन लोगों को विकास के कार्यों से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, ताकि जिले का सम्पूर्ण विकास हो सके। जिले में खुशी की लहरव्यवहार न्यायालय खगड़िया से जमानत मिलने के बाद खगड़िया में मनीष कुमार सिंह के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि यह न्याय की जीत है और अन्याय पर करारा प्रहार।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें