जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाठा के सभी शिक्षक एवं अभिभावक विद्यालय ठाठा में गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं , कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 में खगड़िया जिला के टॉप 10 में मानसी प्रखंड से दो परिक्षार्थियों का चयन हुआ। ये दोनों ही परीक्षार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा मानसी के हैं। 469 अंक के साथ आदित्य राज 9 वीं रैंक प्राप्त किया, वही 468 अंक के साथ 10 वीं रैंक पर सिमरन कुमारी रहीं। इसके साथ ही 12 वीं और 10 वीं में विद्यालय के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्र~ छात्राओं एवम उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस के सहयोग किया। जबकि मानसी प्रखंड उप प्रमुख कुणाल कुमार उर्फ गुड्डू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी शिक्षक एवं अभिभावक सहित सभी अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता व प्रतिभा सम्मान पर जोर दिया। स्वर संगीतालय की छात्राओं के स्वागत गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। मेधा परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
मेधा परीक्षा के सफल छात्रों का सम्मान, पुरस्कार वितरण समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


