21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मैन ऑफ़ टाइम अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान, सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह

जगदूत न्यूज नेटवर्क

शिक्षक दिवस पर मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान का आयोजन 05 सितंबर शाम 07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर किया जाएगा। संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती : शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में प्रबुद्ध साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी बंधुओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रीय एकता – अखंडता और सुरक्षा के लिए साझा संग्रह- विश्व़ गुरु भारत.. मोहब्बत है वतन से..और..जागो हिन्दुस्तान.. पुस्तक का प्रकाशन राष्ट्रप्रेम-राष्ट्रधर्म और राष्ट्र जागरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और विश्व़ कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें