22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अपराध पर नियंत्रण पाना है ,तो भदास व मथार में खोले ओपी थाना , नही तो होगी प्रदर्शन – मनीष सिंह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया – मुफस्सिल थाना . नगर थाना . चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में अगर वास्तव में पुलिस अधीक्षक को अपराध पर रोक लगाने की सोच रखते हैं तो निश्चित रूप से भदास गांव एवं मथार गांव में पुलिस ओपी थाना खोलें तो निश्चित रूप से अपराध पर अंकुश लग सकेगा । यह बाते सोमवार को कोशी साईंस क्लासेस के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कही । उन्होंने कहा कि कोठिया पंचायत के कुछ वार्ड भदास पंचायत के कुछ भाग को नये परिसिमन के तहत गंगौर ओपी थाना में जोड़ा गया है । जिसका मुख्यालय अलौली को बनाया गया है ।जो पिड़ितजनो के लिए सुरक्षित नही है । जो पंचायत के कुछ भाग को गंगोर एवं पुलिस अनुमंडल मुख्यालय अलौली बनाया गया है जो पिड़ित लोगो के उपर समय की बर्बादी के अलावा आर्थिक पड़ेशानी होने से भी इन्कार नही किया जा सकता है । शिक्षक नेता सह नगर परिषद के मुख्य वाचक मनीष कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत होल्डिंग टैक्स की राशि वसुल करने वाले कर्मी द्वारा अधिक राशि लिये जाने की बाते संज्ञान में आया है । उन्होंने नप क्षेत्र की सभी होल्डिंग टैक्स दाताओ से निर्धारित राशि के अलावा कर्मी द्वारा अधिक राशि की मांग किया जाता है । तो ऐसी स्थिति में कर्मी का नाम तथा होल्डिंग टैक्स रशिद के साथ आपकी शिकायत भी सुनी जायेगी और जांचोपरांत वैसे कर्मी पर कार्रवाई की तलवार लटकेगा । उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 -9 में जो टैक्स ली जाती थी वही टैक्स अभी भी लिया जा रहा है । अन्तर सिर्फ यह है कि वर्ष 2008 -9 में जो मकान पहली मंजील थी और 12 सौ वर्ग फीट में थी अव मकान मालिक द्वारा तीसरी मंजील करते हुए वर्गफीट को भी बढ़ाया है तो वैसे स्थिति में होल्डीग टैक्स में भी बढ़ोत्तरी होना लाजिमी है । अंत में उन्होंने पुनः नगर परिषद क्षेत्र की जनता से अनुरोध कर कहा कि हम मनीष सिंह आपके हैं आप हमारे हैं । इसलिए आप बेबाक रूप से शिकायत करें ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें