जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर , अरवल : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ परमानंद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका राज्यसभा जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है बिहार मे एनडीए मजबूत होगा एवं निश्चित रूप से बिहार मे एनडीए की सरकार बनेगी । बधाई देने वालो मे अरवल जिला अध्यक्ष रविंद्र राम प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, कामता कुशवाहा पप्पु वर्मा अयोध्या प्रभाकर संजीत कुमार एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता शामिल हैं।


