32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

रानी सकरपुरा में फूस के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला हादसा

*वार्ड-17 निवासी मो. जमाल साव का आशियाना जलकर राख | 40 हजार का नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग*

जगदूत न्यूज खगड़िया से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट  खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के रानी सकरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-17 में बुधवार शाम करीब 7 बजे मो. जमाल साव के फूसनुमा घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को घेर लिया।घर से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टी, पंपिंग सेट से पानी डालकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से कोई जनहानि नहीं हुई।पीड़ित मो. जमाल साव ने बताया, “घर में पुराने तार में स्पार्किंग हुई और फूस ने तुरंत आग पकड़ ली। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सब जल गया। करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।”वार्ड सदस्य ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल अंचलाधिकारी व गंगौर थाना को दे दी गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है।Jna के अनुसार रानी सकरपुरा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग का प्रतीकात्मक चित्र। मो. जमाल साव के घर में लगी आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें