23.2 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

रालोजपा को अपने प्रखंड में धारदार बनाने का काम करूंगा- अरुण यादव

जेएनए/हरिशेखर यादव
पत्रकार नगर,खगड़िया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की एक दिवसीय बैठक गोगरी प्रखंड के दुर्गा स्थान प्रांगण में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान की उपस्थिति में अरुण यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लोजपा रामविलास को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गोगरी प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दर्जनों गोगरी के साथियों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें बहुत जल्द पार्टी संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएगी । मनोनित नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि मैं ईमानदारी से पार्टी संगठन एवं नेता के प्रति समर्पण की भाव से काम करने वाला कार्यकर्ता हूं । मुझे अत्यंत खुशी है कि, मैं पूर्व की तरह शिवराज यादव जी के साथ था साथ हूं । और साथ रहूंगा अब मैं पूरी निष्ठापूर्वक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को अपने प्रखंड में धारदार बनाने का काम करूंगा। बहुत जल्द पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारे नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी सच्चे दलित के नेता हैं। दलित शोषितों एवं पिछड़ों की आवाज बनकर खड़े रहते हैं। चिराग पासवान का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कुछ ऐसे भी नकली दलित का नेता है। कार्य करते हैं किसी और के लिए और वोट और वोट पर राज करते हैं। दलितों के वोट पर जिनका कहीं से कोई दलितों के प्रति दलितों पिछड़ों एवं शोषितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान ने कहा की कार्यकर्ता हमेशा मान सम्मान का भूखा होता है । कार्यकर्ताओं को जहां मान सम्मान नहीं मिलता है। वहां कार्यकर्ता नहीं रह सकता है और यही हालात लोजपा रामविलास में था । जहां ना तो विचारधारा दिखाई पड़ता था ना ही कार्यकर्ताओं के प्रति मान सम्मान की भावना यहां तक की रामविलास पासवान जी की विचारधाराओं को प्रचारित कर सत्ता के शिखर तक पहुंचाने की बात करने वाली लोजपा रामविलास आज सदियों से रामविलास पासवान जी की नाम को भी भुला देना चाहता है । जिसका जीता जागता उदाहरण है कि सदियों से चले आ रहे नारा गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान को बदलकर गूंजे धरती आसमान भाई चिराग पासवान बुलवाया जाने लगा है । ऐसी पार्टी में ऐसे संगठन में रहना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी उचित नहीं था इसलिए मैं अपने नेता आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी के साथ दलित, पिछड़ों अकलियातो एवं शोषित समाज की लड़ाई को लड़ने के लिए हमेशा कम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार रहूंगा। खासकर के खगड़िया जिला में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को सबसे मजबूत पार्टी के रूप में स्थापित करने का काम करूंगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें