मुखिया राजेश भारती के अगुवाई में,जनसहयोग का सहारा लेकर मिट्टी, राविश गिराकर सड़क को दुरस्त किया
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड बलहा पंचायत के बाजार जाने का मुख्य रास्ता सड़क की स्थिति जर्जर हो जाने एवं बरसात के मौसम में जलजमाव हो जाने से छात्र छात्राओं एवं आम लोगों को आवागमन में हो रहा था। बड़ी कठिनाई,बहुत बार सदर विधायक छत्रपति यादव को कहा गया, यादव ने सिर्फ हवा हवाई बात करते रहे, जब की उस सड़क की मापी भी करवाया गया। ज्यादा परेशानी होने के बाद बार बार बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने विधायक जी को फोन करते रहे, उन्होंने अनसुनी करते रहे, बताते चले कि जब मुखिया ने एक पत्रकारों से बात कर बताएं कि मेरा फोन भी उठाना बंद कर दिए विधायक जी आप बात कर किसी तरह सड़क का काम करवाने का काम किया जाय ताकि आम जन मानस को आने जाने में सहूलियत हो सकें, कठिनियों को जब कोई सुधि नहीं लेने पहुंचा तो बलहा पंचायत के ग्रामीणों ने जनसहयोग का सहारा लेकर मिट्टी, राविश गिराकर सड़क को दुरस्त करवाने का काम शुरू कर दिया। मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 की हैं। मंटु साह के घर से बलराम जसवाल के घर तक जर्जर सड़क पर जल जलाव की स्थिति बन गया था । जल जमाओ की स्थिति इतना था कि पानी बु आने लगा, अब बलहा बाजार के जनता को भय सताने लगा की इससे कहीं बीमारी होने का डर सताने लगा, लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उतना ही नहीं विद्यालय आने जाने में छोट छोटे छात्र छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह के नेतृत्व में बलहा बाजार के जनसहयोग से टीम गठित कर जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता भरत साह, पवन जसवाल, वीरेंद्र भगत, नकुल कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक, अमीर पासवान, वार्ड सदस्य गुड्डू साह आदि ने जनसहयोग से अभियान चलाकर जल- जमाव से मुक्ति पाने को लेकर सड़क को दुरस्त करने का वीरा उठाया। इधर मुखिया राजेश भारती ने बताया की उक्त सड़क पांच वर्ष पुर्व सदर विधायक द्वारा बनवाया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा सड़क का बीच बीच में मरम्मती नहीं करने से सड़क पुरी तरह से जर्जर हो गया था, और जलजमाव का स्थिति बन गया था। सांसद विधायक को भी जानकारी दिया गया परन्तु किसी ने कोई सुधि नहीं ली जिसके कारण जनसहयोग से सड़क का कार्य कराया गया। वहीं बलहा पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि इस बार चुनाव 2025 बहुत ही नजदीक आ रहा है इस बार वोट को बहिष्कार करने का काम करेंगे, रोड नहीं तो वोट नहीं।