32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता बालक और बालिका का पटना ज्ञान भवन में होने जा रहा है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया नेशनल स्कुल ऑफ चेस , राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता बालक और बालिका का पटना ज्ञान भवन में होने जा रहा है। सुत्रों से ज्ञात हुआ है कि उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से लगभग 1500 पन्द्रह सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता में अपने जिला खगड़िया के भी सात से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया। यशवन्त ने आगे बताया कि अन्डर 17 के नेशनल खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त और बादल कुमार, अन्डर 15 के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त और बालिका कुमारी आयुषि प्रिया, अन्डर 13 के मानव कुमार, अन्डर 11 के लिटिल स्टार रूद्र बीर सिंह और अंकित कुमार तीबारी खेलेंगे। यशवन्त ने कहा कि खगड़िया से सात खिलाड़ी का नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में भागीदारी लेना ये गर्व का विषय है। सभी शतरंज खिलाड़ी को जीत की शुभकामनाएं देने बाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार एवं सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामना संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें