जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विद्यालय मांदिल में सफल एवं कदाचार मुक्त अर्द्धवार्षिक परीक्षा-25 संचालित हो रही है ,जिसमें विभाग द्वारा अन्य विद्यालयों से वीक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो बिल्कुल सफल संचालन कर रहे हैं।। विदित हो कि संबंधित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा परीक्षा से पूर्व पूरी तैयारी कराई गई थी, जिसके कारण सारे छात्र-छात्राएं परीक्षा अच्छी तरह से लिख रहे हैं ,और सारे छात्र/ छात्राएं उत्साहित एवं खुश दिखे। मौके पर उपस्थित संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी ने कहा कि सारे बच्चें लगन और मेहनत से पढ़ें, आगे बढ़ें, परीक्षा कदाचार मुक्त देने से आप लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी और एक दिन आप पढ़ लिखकर अच्छे से अच्छे देश के नागरिक बनेंगे एवं एक से बढ़कर एक सम्मानित पद को सुशोभित करेंगे , क्योंकि देश के दर्पण/ भविष्य आप ही लोग ही हैं। ईश्वर से मंगल कामना करता हूं, कि आप लोगों का भविष्य उज्जवल हो, और ऊंची से ऊंची मुकाम हासिल करें, ताकि आपके घर, परिवार ,गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन हो, और आपका पहचान देश-विदेश तक हो, परीक्षा संचालन में शामिल होने वालों में – प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, ऋषिकांत कुमार, सरिता कुमारी ,शीला कुमारी, रौली कुमारी,शक्ति कुमार, अनिल कुमार, मनीष कुमार ,सोनी कुमारी, रौनक तबस्सुम ,संगीता कुमारी, गंगा पासवान ,कंजीत मांझी,समेत समस्त विद्यालय परिवार।


