*बोले, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, सेवानिवृत्ति रेलकर्मी से सीख लेने की जरूरत*
JNA अरुण कुमार वर्मा
पत्रकार, नगर खगड़िया। शनिवार को खगड़िया जंक्शन पर माल गोदाम के कमरे में सेवानिवृत्ति रेल कर्मी के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया सेवानिवृत्ति टीटीआई उमेश राय, हमल, वीरेंद्र पासवान, हमाल,एसीएम सोनपुर के नागेंद्र कुमार के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह (Farewell Ceremony) का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। समस्त रेलवे स्टाफ ने उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा उज्जवल भविष्य की भी कामना की।आदि ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त हुए रेल अधिकारी उमेश राय,बिरेन्द पासवान, नागेंद्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा सौहार्दपूर्ण व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कहा कि रेलवे परिवार को हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी। इसके बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए उमेश राय,बिरेन्द पासवान, नागेंद्र कुमार नम आंखों से सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंदन कुमार चौरसिया, आई ओ डब्लु, डीसीएम कुमुद कोमल, मुख्य टिकट निरीक्षक स्क्वायर विश्वजीत ,सीटीआई कमल कुमार, पप्पू कुमार, महेंद्र पासवान सहित दर्जनों रेल अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
रेलकर्मी सेवानिवृत्ति टीटीआई उमेश राय, हमाल वीरेंद्र पासवान,एसीएम सोनपुर के नागेंद्र कुमार का बिदाई समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


