26.2 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

वंदे भारत का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर होगा, मंत्री कार्यालय से सांसद को फोन आया और सूचना मिली

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जैसा सबको ज्ञात है कि माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी जब से बंदे भारत ट्रेन आरंभ हुआ तभी से बंदे भारत ट्रेन जहानाबाद होकर के गुजरे और इस ट्रेन का स्टॉपेज जहानाबाद स्टेशन पर हो इसका अथक प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने संसद में दो बार इस मामले को उठाया और पांच बार से अधिक पत्र लिखें। तीन बार मंत्री महोदय से मुलाकात की और आग्रह किया कि व्यापक जनहित में और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बंदे भारत ट्रेन का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर हो।सांसद महोदय का मेहनत रंग लाया है और मंत्री कार्यालय से आज दिनांक 12 फरवरी को सांसद जी को सूचित किया गया कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज जहानाबाद स्टेशन पर करने को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसकी आरंभ तिथि घोषित कर दी जाएगी। रेल मंत्री कार्यालय और माननीय सांसद के बीच वार्ता करके यह फैसला होगा की किस तारीख से बंदे भारत का स्टॉपेज शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर एक समारोह भी आयोजित किया जाएगा जिसकी सूचना दी जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से जहानाबाद में रेल यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें