23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

विक्टोरिया किड्स स्कूल में धूमधाम से एनुअल कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत स्थित बलहा बाजार में विक्टोरिया किड्स स्कूल में भव्य एनुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। वही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स में नर्सरी से हिमांशु कुमार, एलकेजी से आयुष कुमार, यूकेजी से गुलशन कुमार, कक्षा एक से अमरीश कुमार, कक्षा दो से विनायक कुमार, कक्षा तीन से सोनू कुमार, कक्षा चार से आरव कुमार एवं कक्षा पांच से प्रियाशी जयसवाल शामिल रहे। वहीं क्लास प्ले में परिधि कुमारी और ऋतिक कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वही विद्यालय के निदेशक पंकज जयसवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रिंसिपल सुमन कुमारी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। वही मौके पर शिक्षक लवली कुमारी, गुड़िया कुमारी, अनीषा कुमारी, लक्ष्मी जयसवाल, मेघा रॉय, सुधा शर्मा, गूंजनी सिंह, अमित कुमार, रविश कुमार सहित कई शिक्षक -शिक्षिकाएं सहित अभिभावक राजू जयसवाल,पिंटू साह,अमित साह,राजा कुमार,संतोष कुमार एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें