जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर नेताओं की बयानबाजी जारी है।बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसे लेकर सीएम नीतीश ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।वहीं विभिन्न पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने और जनता के बीच अपनी पैठ बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)अभी बिहार में दोनों गठबंधनों से समान दूरी बनाकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।इस बीच विकासशील इंसान पार्टी ने आगामी 25 जुलाई को फूलन देवी की शहादत दिवस पर पटना में एक भव्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।इस कार्यक्रम में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा किस गठबंधन के साथ जाएंगे उसके घोषणा करने की संभावना है।वहीं इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीआईपी के खगड़िया जिलाध्यक्ष श्री मनोहर सहनी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच संदेश भेजने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में रविवार को जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज ठाकुरबाड़ी में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया गया।जिसमें आगामी 25 जुलाई को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष श्री मनोहर सहनी ने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 25 जुलाई को एक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी,जिसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश,झारखंड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।इसी दिन पार्टी की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी,जिसमें अगले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी उसी गठबंधन के साथ जाएगी जो निषादों के कल्याण की बात करेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ भागीदारी करेगी।इस कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों भाग लेंगे।इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन,धमवीर सहनी जिला महासचिव,श्री राम विलास निषाद पूर्व जिला परिषद सदस्य,जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश केवट,जिला सचिव विकेश कुमार,जिला सचिव रवि कुमार ‘रजक’,प्रखंड सचिव संजीव मंडल,श्री नरेश प्र० सिंह निषाद जिला संघ पूर्व अध्यक्ष,नरसिंग कुमार निषाद,सुनील मंडल,वकील मंडल अधिवक्ता,धनुधर चौधरी,सहेन्द्र मंडल अधिवक्ता,राजेश कुमार उर्फ हिरामन प्रखण्ड उपाध्यक्ष, मोहन मंडल,सुरेश मंडल,रंजीत कुमार,विरेन्द्र कुमार सिंह पकरैल, सुधीर मंडल,वीर प्रकाश भारती तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।।


