26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

शतरंज प्रतियोगिता  खगड़िया में 64 खाने की सजेगी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शतरंज प्रतियोगिता  खगड़िया में 64 खाने की सजेगी बिसात, कई जिले के खिलाडियों का होगा जुटान। 18 अप्रैल को नगर पालिका रोड अवस्थित आमंत्रण बैंक्विट हॉल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वाधान में दिनांक 18 अप्रैल 2025 को दुसरा राम भक्त दंपति विमला देवी राम लखन पोद्दार मेमोरियल अंतर जिला एक दिवसीय ओपन रैपिड अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें ओपन वर्ग में चार अंडर 17, अंडर 13,अंडर 9 में तीन-तीन एवं बालिका वर्ग में दो खिलाड़ियों को ट्राफी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि अकादमी के द्वारा पुर्व में किए गए 38 निशुल्क प्रतियोगिता के तरह उक्त प्रतियोगिता भी विल्कुल निशुल्क होगा। किसी भी खिलाड़ियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। उप सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु सद्स्य संजय जैसवाल ने कहा कि खगड़िया जिले के स्थानीय खिलाड़ी को अन्य जिले के खिलाडियों से खेलने का अवसर प्राप्त होगा। शतरंज खेल का अनुभव बढ़ेगा। ईच्छुक खिलाड़ी दिनांक 17 अप्रैल 2025 के देर रात तक व्हाट्सएप नंबर 9470863240 पर अपना नामांकन करवा सकते हैं । जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड का कॉपी आवश्यक है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें