26.6 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

शान्ति व्यवस्था कायम रखने में जन सहयोग जरुरी – अमित अनुराग, एसडीओ

*सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने डीएसपी रहमत अली संग किया नगर भ्रमण, दिया निर्देश* *प्रशासनिक चौकसी व मुस्तैदी से हुआ ट्रैफिक कंट्रोल, मनचले मेला से हुए गायब*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया (बिहार)। ज़िला मुख्यालय में कई मुहल्ले में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर बड़े श्रद्धा पूर्वक श्रद्धालुगण दुर्गा पूजा समारोह मना रहे हैं। जगह जगह बड़े बड़े सुंदर और आकर्षक पंडाल बनाते गए हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर दूर दराज के प्रदेशों में रहने वाले लोग भी अपने अपने परिवार संग अपने घर पहुंचते हैं और उत्सव उल्लासपूर्वक मानते हैं। दुर्गा पूजा मेला में मंदिर परिसर के साथ साथ अन्य मार्गों में भी अपार भीड़ हो जाना स्वाभाविक है। शान्ति व्यवस्था कायम करने हेतु ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठकें भी कर चुकी है। हर दुर्गा मंदिर के निकट एवं विभिन्न चौक चौराहे पर दंडाधिकारी की देखरेख में पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है। बावजूद इसके ज़िला मुख्यालय के सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहमत अली ने नगर भ्रमण कर मुस्तैद मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साथ दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त किया। सन्हौली स्थित मां दुर्गा मन्दिर परिसर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने मीडिया से कहा ज़िला पदाधिकारी के निर्देश पर शान्ति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए हमलोग क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। चप्पे चप्पे में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल हैं। आयोजकों से भी कहा गया है कि मेला में असामाजिक तत्वों, पियक्कड़ों और नशा पान करने वालों की सूचना तुरन्त मेला परिसर में तैनात मैजिस्ट्रेट, पुलिस या ज़िला कंट्रोल रुम तक अवश्य पहुंचाएं। प्रशासन हर कदम पर आमजनों के साथ है। आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा दुर्गा पूजा मेला में पूर्णतः शान्ति बनी रहेगी इसमें प्रशासन को जन सहयोग जरुरी है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहमत अली के साथ साथ अधिकारियों का काफिला भी चल रहा था जिसमें मौजूद थे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार और नगर परिषद के कनीय अभियंता रौशन कुमार तथा खगड़िया अंचल के अंचल अधिकारी राजन कुमार आदि। प्रशासनिक चौकसी और मुस्तैदी से सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं रही। मनचले दुर्गा पूजा मेला से हुए गायब।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें