32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरा शोभनी पंचायत के हरिवंश नगर कठौरा में श्री श्री 108 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह शिव ध्वनि महा यज्ञ के उपलक्ष में 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।यह कलश यात्रा हरिवंश नगर कठौरा से शोभनी चौक होते हुए जलकौड़ा चौक के रास्ते तेतारा बाद चंद्रपुरा के बूढ़ी गंडक घाट में कलश में जल भर पुनः वापस तेतारा बाद चंद्रपुरा बस्ती में कलश परिक्रमा कराते हुए वापस हरिवंश नगर कठौरा लाया गया।वही कलश यात्रा उपरांत कलश आरती का आयोजन किया गया।मौके पे मौजूद कलश यात्रा में शामिल मुखिया सोना देवी,तेतारा बाद पंचायत के मुखिया नंदकेश कुमार मुन्ना प्रताप,पंचायत समिति दारा महतो,मनोज कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह एवम सैकड़ों युवा कार्यकर्ता।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें