30.3 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*जहानाबाद शहर के एरोड्राम मैदान से शुरू होकर कारगिल चौक तक पहूंचा सैकङो की संख्या मे ट्रैक्टर,शहर हुआ जाम *

* एमएसपी की कानूनी गारंटी, गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल की वापसी, कृषि मंडी की बहाली, बाढ व सुखाङ की समस्या का स्थायी निदान, और प्रगतिशील भूमि सुधार जैसे मुद्दों पर आयोजित था यह कार्यक्रम*

* आरएसएस-भाजपा के काॅरपोरेटपरस्त साम्प्रदायिक फासीवादी राज का मुकाबला करने के लिए देश के किसान है तैयार :- काॅमरेड रामबली सिंह यादव,अध्यक्ष अभाकिम सह घोसी विधायक*

* जहानाबाद को स्थायी सुखाङ घोषित करने तथा किसानों का सारा कर्जा व बिजली बिल माफ करने की मांग प्रमुखता से उठाया गया !*

*जहानाबाद, 26 जनवरी 2024*

*संयुक्त किसान मोर्चा* के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस के मौके पर आज जहानाबाद शहर मे भी एरोड्राम से सैकङो की संख्या मे ट्रैक्टर परेड निकाला गया ! कार्यक्रम की शुरुआत गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन तथा संविधान की प्रस्तावना का पाठ के साथ हुआ ! यह ट्रैक्टर परेड ऐरोड्राम मैदान से निकलकर अलगना मोङ,काको मोङ,अरवल मोङ,बतीस भबरिया,अम्बेडकर चौक होते हुए कारगिल चौक पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया ! कार्यक्रम के माध्यम से जहानाबाद को स्थायी सुखाङ क्षेत्र घोषित करने तथा किसानों का सारा कर्जा व बिजली बिल माफ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया ! तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी,गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा,किसानों की कर्ज माफी,बिजली बिल की वापसी,कृषि मंडी की बहाली,बाढ व सुखाङ की समस्या का स्थायी निदान और प्रगतिशील भूमि सुधार जैसे मुद्दें प्रमुख थे !

इस कार्यक्रम मे* अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव,जिला सचिव सौखीन यादव,भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य श्रीनिवास शर्मा, जिला सचिव रामाधार सिंह,किसान महासभा के नेता चितरंजन पासवान,निरंजन सिंह,विकास यादव,अभय पासवान,योगेन्द्र यादव,अरविंद मिस्री,राकेश यादव,ब्रह्मदेव प्रसाद,किसान खेत मजदूर संगठन के नेता उमाशंकर वर्मा, इंदू देवी किसान उत्थान मजदूर संगठन के नेता तपेशर यादव, जर्मन सिंह, इब्राहिम जी बिहार राज्य किसान सभा के नेता ओमप्रकाश जी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें