26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

सती बगैर बुलाये जाने के उपरांत सती का अपमान और अपमान के कारण सती का उसी यज्ञ कुंड में कूद कर प्राण की आहूति दी

जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघडा प्रखण्ड के पिढौली पंचायत के स्व0 लक्ष्मी दास ठाकुरवाडी के प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय शिवपुराण देवी भागवत कथा के सातवें दिन मुख्य वक्ता कथा व्यास डा0 कैलाश जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माजी के मानस पुत्र दक्ष प्रजापति के यज्ञ में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती बगैर बुलाये जाने के उपरांत सती का अपमान और अपमान के कारण सती का उसी यज्ञ कुंड में कूद कर प्राण की आहूति की कथा सिखाती है कि किसी भी स्त्री को बगैर बुलाये पिता के यहां भी नहीं जाना चाहिए। मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डा0 राजकुमार आजाद, विशिष्ट अतिथि श्रीमति पूनम आजाद ने अपने भजन ” डमरु बजाय मन मोह लियो रे गौडी के सजनमा ” गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथिगण निर्मला देवी, आरगन पर वकील अकेला, नाल पर गोविंद कुमार, पैड पर विशाल कुमार अकेला, लक्ष्मण चौरसिया आदि उपस्थित हुए। कथा व्यास डा0 कैलाश जी महाराज ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें