*युवाशक्ति चेरीटेबल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा 31 जुलाई 2023 सोमवारको स्वार्गीय कमलाशंकर राय की 20 वॉ पुण्यतिथि पर वलसाड जिलेकी सरीगाम -फंसा रोड जिआइडीसी स्थित पावर हाउस की सामने वाली पुरानी साई पेट्रोल पर बहुत बड़ी श्रद्धांजलि के साथ हो रहा है भव्य रक्तदान का शिविर*
जगदूत न्यूज वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल(प्रसाद)
वलसाड जिले की उमरगाम तालुका की युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा दिनांक-31 जुलाई 2023 सोमवारको स्वर्गीय कमलाशंकर राय की 20वॉ पुण्यतिथि पर सरीगाम -फंसा रोड जिआइडीसी स्थित पावर हाउस की सामने वाली पुरानी साई पेट्रोल पम्प की प्रांगण मे यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि दूसरी बार समाजसेवी स्वर्गीय कमलाशंकर राय की 20वॉ पुण्यतिथि पर समाजसेवी एंव सरीगाम की दुःख और तफलीफों मे हमेशा साथमे आगे खड़ा होने वाले राकेश रायजी की अपनी अनोखी पहल मे एंव युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट द्वारा गांव-समाज हित के लिए बहुत बड़ी श्रद्धांजलि के साथ भव्य रक्तदान शिविर का हो रहा है आयोजन।। कोई भी जरूरतमंद व्यक्तिको रक्त की कमी के चलते गांव-शहर या आसपास के ग्रामीण परिवेश में मौत ना हो–इसीलिए युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट और लाइन्स ब्लड बैंक वापी और वलसाड रक्तदान केंद्र -वलसाड द्वारा यह आयोजन 31 जुलाई की सोमवार को प्रारंभ किया जारहा है–रक्तदान शिविर सुबह 9:30 बजे से लेकर अपरान्ह की 5:00 बजे तक नियमित रूप से चलेगा-ताकि नये युवा साथी भी इस मुहिम से जुड़ कर रक्तदान कर सकें और हर जरूरतमंद के लिए रक्त एकत्रित हो सके । उल्लेखनीय है कि रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी दफा रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है । हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आप सभी से निवेदन है 31 जुलाई 2023 सोमवार की युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने। रक्तदान शिविरमे युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन के साथ पुष्पगुच्छ से सम्मानित करेंगे और उपहार-गिप्ट भी भेंट करेंगे।।
अतः आप सभी साथीयों रक्तदान शिविर में रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें, हमे उम्मीद है कि आप सभी साथी रक्तदान की इस मुहिम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे–!!!
हजारों वर्षों तक इन्सान ने इन्सान का खून बहाया, धरती के इतिहास में पहली बार मौका आया कि इन्सान का खून इन्सान के काम आया। आप सभीको मेरा नमस्कार है में कुछ व्यक्तियों की सोई हुई मानवता को जगाने वाली कुछ पंक्तियों को आपके आगे प्रस्तुत कर रहा हूं किसी को गलत लगे तो माफ कर दें और अच्छा लगे तो एक बार रक्तदान जरूर कर दें ।
क्या खुब लिखा हे किसीने “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता हैं-और-एक बार किया गया रक्तदान हजारों दान के समतुल्य होता है… II
जाना चाहते हो अगर किसी के दिलमे, तो एक ही रास्ता हैं, वो है रक्तदान करके।आपको वो अपने मन से निकाल सकता है लेकिन उसके दिलमें तुम्हारा ही खून दौडेगा…।। अगर आपको लगता है कि आपके पास दान देने के लिए कुछ भी नहीं है। तो जरा सोचिये आपके पास सबसे मूल्यवान संसाधन है जिसे दान करने से किसी की भी जिंदगी बच सकती है, जी हां वह है रक्तदान….। मौका मिला हैं रक्तदान का, इसे यूं ना गंवाइए-देकर के दान रक्तका-आप पुण्य कमाइये-क्यों ना खुद की एक पहचान बनाये-चलो रक्तदान करे और करवाये।।
रक्तदान से किसी व्यक्ति का केवल प्राण ही नहीं बचते, बल्कि जाति-धर्म का भेदभाव भी समाप्त होता है । हमारे जिस दान से किसी को जीवनदान मिल सकता है तो वह दान सबसे श्रेष्ठ कहलाता है और रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है इसलिए रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान कहा जाता है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं। जबकि इससे कोई हानि नहीं होती-बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अत: हम सभीको रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान का महत्व हमें तब समझ में आता है जब हमारा कोई जिंदगी-मौत से जूझ रहा हो।।
इसलिये आप सभीसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि आप सभी लोग मिलकर ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान करके मानवता के इस काम मे मदद करे -काम धंधा चलता रहेगा -जीवन इसी तरह चलता रहेगा- तो आप लोग अपने बिजी रूटीन में से थोड़ा सा समय निकाल कर आप भी आये और अपने दोस्तों को भी आने को प्रेरित करे- मै जानता हूं मेरे रक्तदान करने से या करना से ये दुनिया नही बदल सकती है, लेकिन किसी एक कि दुनिया जरूर बदल सकती है।। अत -: आप सभीसे अनुरोध है कि स्वार्गीय कमलाशंकर राय की 20 वॉ पुण्यतिथि की शुभ अवसर पर एंव युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा आयोजित शिविरमें स्वयं एवं अपने परिजनों व मित्रों सहित इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए जरूरमंद मरीज़ों की जान की सुरक्षा हेतु रक्तदान अवश्य करें ।।।
वलसाड -गुजरातसे टंकप्रसाद दाहाल(प्रसाद)की रिपोर्ट


