जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
जहानाबाद जिला में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के माहौल के बीच मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार एवं प्रभारी मंत्री, जहानाबाद श्री अशोक चौधरी द्वारा प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार द्वारा क्रमशः अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम मुख्य समारोह स्थल पर माननीय मंत्री, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बीएमपी, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला डीएपी) तथा गृह रक्षा वाहिनी की टुकड़ियों का परेड निरीक्षण किया गया जिनका नेतृत्व निम्नाकिंत कमांडर द्वारा किया गया।परेड कमांडर: सार्जेंट माया कुमारीसेकेंड परेड कमांडर: सार्जेंट हर्षिता कुमारीबीएमपी टुकड़ी: सार्जेंट मिंटू कुमार सिंहडीएपी (पुरुष) टुकड़ी: सार्जेंट अजय कुमार रायडीएपी (महिला) टुकड़ी: सार्जेंट अनुप्रिया गृह रक्षा वाहिनी टुकड़ी: सार्जेंट रेखा कुमारीअपने संबोधन में माननीय मंत्री ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जहानाबाद जिले की विकास यात्रा, चल रही योजनाओं एवं आगामी कार्यों पर प्रकाश डाला। मंच पर माननीय विधायक, जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, माननीय विधायक, मखदुमपुर श्री सतीश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री कपिल देव शर्मा को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भामाशाह सम्मान अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग, जहानाबाद अंचल के नॉन-कॉरपोरेट व्यवसायियों में उत्कृष्ट कर संग्रहण हेतु –प्रथम पुरस्कार : सर्वश्री बालाजी ऑटोमोबाइल (₹51,000/-) द्वितीय पुरस्कार : सर्वश्री मान एंटरप्राइजेज (₹51,000/-)तृतीय पुरस्कार : सर्वश्री आकाश सिंथेटिक (₹11,000/-)
को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जहानाबाद जिला में कुल 7,81,554 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। अब तक 4,29,391 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए हैं, जिससे उन्हें प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध है। अब तक 15,000 से अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर, के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,chc काको के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं मेड्रेक हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को भी सम्मानित किया गया। महादलित टोला भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने पूर्वी उंटा मेंटर्स के वार्ड संख्या 10 के महादलित टोले में पहुंचकर नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, एवं उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इसी प्रकार माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने बभना पंचायत के वार्ड संख्या 2, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने नया टोला वार्ड संख्या 18 सहित जिले के विभिन्न स्थलों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होकर नागरिकों से संवाद किया एवं शुभकामनाएं दीं।हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान में उपस्थित नागरिकों को तिरंगे वितरित किए गए, जिन्हें लोगों ने पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ लहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम
अब्दुलबारी नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रथम पुरस्कार : Bachpan Play School द्वितीय पुरस्कार : The Wings Foundation एवं NB Kids (संयुक्त) तृतीय पुरस्कार : डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, धरहरा एवं मानस पब्लिक स्कूल सांत्वना पुरस्कार : राजकीय संपोषित विद्यालय विशेष सम्मान : कविता श्रेणी में अस्मिता कुमारी एवं आवधेश कुमार (सिपाही संख्या 456) मंच का संचालन श्री ललित शंकर द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक जहानाबाद कुमार कृष्ण मोहन उर्फ श्री सुदय कुमार यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय विधायक जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ उदय यादव द्वारा उपस्थित आम जनमानस को नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं, अपने परिवार, मित्र एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें, क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। माननीय विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज ही सशक्त और विकसित राष्ट्र का आधार है, अतः हम सभी मिलकर अपने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए दृढ़ निश्चय करें। समारोह में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी, जिला ग्रामीण अभिकरण पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, नगर परिषद निदेशक सुदर्शन कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) श्री अमित कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा एवं पोषण श्रीमती पूनम कुमारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-छात्र एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


