21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

रामचंद्रा खेल मैदान में बेला सिमरी और कुतुबपुर के बीच एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रामचंद्रा खेल मैदान में बेला सिमरी और कुतुबपुर के बीच एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । मैच का उद्घाटन शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय लेकर और फुटबॉल सूट कर किया । दोनों ही टीमों के बीच करी टक्कर में बराबर का मुकाबला खेला गया । मैच में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो दोनों को पांच पांच पेनल्टी शूटआउट का मौका मिला जिसमें कुतुबपुर की टीम पांच – चार से विजय रही । अंत में शिक्षक नेता ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया । संबोधन में शिक्षक नेता ने कहा की खगड़िया में खिलाड़ियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की का घोर अभाव है । यदि सांसद अथवा विधायक स्तर से रामचंद्रा खेल मैदान को रेलवे से नगर परिषद खगड़िया को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाते हैं तो नगर परिषद खगड़िया इस मैदान को पूरी तरह से सजा देगी । साथ ही मनीष कुमार सिंह ने कहा कि नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों को किट भी प्रदान किया जाएगा । इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डेविड कुमार, युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, मो इमसान, मो रब्बान ,बबलू कुमार, राकेश रोशन रेफरी रोशन कुमार आदि उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें