*जन सुराज के प्रशांत किशोर को पड़ा महंगा, सांसद डॉ संजय जायसवाल पर किए थे अभद्र टिप्पणी, कोर्ट नोटिस जारी*
JNA/Arvind Verma पटना। भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल पर मोतिहारी की सभा में जन सुराज के प्रशांत किशोर द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी करना पी के को मंहगा पड़ गया। पटना उच्च न्यायालय के एडवोकेट अमरेंद्र नाथ वर्मा ने डॉ संजय जायसवाल की तरफ़ से प्रशांत किशोर को कोर्ट नोटिस कुल छः पेज में डाक विभाग और ई मेल द्वारा भेजा है। साथ ही साथ नोटिस में यह भी लिखा है कि हर बिंदु पर स्पष्ट ज़बाब अगले पंद्रह दिनों के अंदर दें वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सनद रहे, जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने 27 अगस्त को सांसद के क्षेत्र में ही सांसद डॉ संजय जायसवाल को टूचपूंजिया नेता कहा था – ? पूरे बिहार में पीके द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रियाएं आई थी। चुनाव क्षेत्र में व्यक्तिगत झूठा लांछना, आरोप लगाने से सांसद एवं इनके शुभचिंतकों में काफ़ी रोष व्याप्त है।


