24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

अंबेडकर जयंती मनाने हेतु एससी/ एसटी कर्मचारी संघ की हुई बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद होटल राजदरबार के सभागार में अंबेडकर जयंती एवं शोभा यात्रा निकालने हेतु एससी/ एसटी कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई ,जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव रामजीवन पासवान ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्षा के प्रतिनिधि अशोक पासवान(समाज सेवी) ,वार्ड पार्षद सत्येंद्र दास एवं एस.एस.कॉलेज के प्रोफेसर कमल जी उपस्थित थे । सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित लोगों ने अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। तदोपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि-.अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर दिनांक 13 अप्रैल 2025 को संध्या 6:00 बजे मशाल जुलूस ,14.4. 25 को अंबेडकर चौक पर भव्य तरीके से जयंती मनाई जाएगी, एवं दिनांक 15 अप्रैल 2025 को अपराह्न में गाजे बाजे के साथ बाबा साहेब का भव्य शोभायात्रा का यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही अंबेडकर भवन बनाने का भी निर्णय लिया गया ,तथा प्रत्येक माह के 2nd Sunday को संघ की मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सत्येंद्र दास अशोक पासवान,प्रो.(डा)कमल जी,एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान ,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला, राम सिंहासन दास, रूद्रसेन कुमार, पवन पासवान, संजय पासवान, वीरेंद्र कुमार आजाद, अखिलेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, मनोज कुमार चौधरी ,रत्नेश चौधरी ,डॉ सुनील कुमार चौधरी, डॉ अशोक पासवान, सूरज कुमार चौधरी, रामप्रवेश पासवान, रामलखन मांझी ,कुंमर विजय चौधरी, अनिल चौधरी,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें