31.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 167वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पंडुई गांव में संपन्न हुआ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

पौधरोपण अभियान में सूरज कुमार ने कहा कि हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है।जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाता है। जिले के सभी उर्जावान व्यक्तियों से सादर अनुरोध है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के व्यवस्थापक कौशल कुमार, सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, विनोद कुमार, अंशु कुमार एवं दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें