31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन से संबंधित विभिन्न ऐप का प्रशिक्षण आयोजित

 जगदूत न्यूज/अनिल गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 सितम्बर 2025 को जहानाबाद जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र के आई.टी. सहायक एवं कार्यपालक सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण आई.टी. मैनेजर, मास्टर प्रशिक्षक, निर्वाची पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी (EMF कोषांग) के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों के अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि समय सीमा के अंदर सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ ऐप के माध्यम से करना सुनिश्चित किया जाएगा। आई.टी. मैनेजर ने कहा कि ऐप के माध्यम से प्राप्त सुझाव/शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित पदाधिकारी तक पहुँचाना एवं तत्काल सूचित करना अनिवार्य होगा। आज के प्रशिक्षण में cVIGIL, SAMADHAN, SUVIDHA, ESMS, SUGAM, ENCORE आदि ऐप का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उम्मीदवारों के नामांकन हेतु आवश्यक तैयारियों तथा विभिन्न प्रकार की अनुमति (Permission) की सुविधा के लिए एकल खिड़की (Single Window) की स्थापना एवं एन.ओ.सी. (NOC) प्राप्ति हेतु संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों के चिह्नीकरण से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें