22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मंडल कारा, जहानाबाद में मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर हुआ आयोजन*

जहानाबाद, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के निर्देश पर मंडल कारा, जहानाबाद में आज बंदियों के लिए एक विशेष चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में PHC काको की टीम ने भाग लिया, शिविर के दौरान कुल छह बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्थिति की जांच की गई। शिविर में डॉ. रंजीत कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गई तथा जिन बंदियों में मानसिक रोग या उसके लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श और उपचार की सलाह दी गई। इस अवसर पर कारा अधीक्षक श्री अजित कुमार, उपाधीक्षक श्री भोला प्रसाद शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राजीव कुमार, एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री बैद्यनाथ शरण उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधियों ने बंदियों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होती रहे। यह चिकित्सा शिविर जेल प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है, जिसका उद्देश्य बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार सुनिश्चित करना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें