22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आरपीएफ ने लवारिस अवस्था में पड़ा हुआ एंड्रायड फोन बरामद ,कर गवाह समक्ष राकेश को सहीं हालत में सुपुर्द किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया  उमेशनगर स्टेशन पर ट्रेन पासिंग एवं रेल सम्पत्ति सुरक्षा ड्युटी में तैनात आरक्षी अर्जुन कुमार, रेसुब पोस्ट खगड़िया द्वारा उमेशनगर स्टेशन पर गस्त एवं निगरानी के कम में  स्टेशन यार्ड में डाउन लाईन में रेल पटरी के बीच लवारिस अवस्था में पड़ा हुआ एक एंड्रायड मोबाईल फोन बरामद किया गया। रात्री के कारण स्टेशन सुनसान होने एवं आसपास कोई भी यात्री नहीं होने के कारण बरामद मोबाईल के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। तत्पश्चात् बरामद मोबाईल के बारे में आरक्षी द्वारा कार्यरत स्टेशन मास्टर उमेशनगर को अवगत कराते हुए पोस्ट कमाण्डर, रेसुब पोस्ट खगड़िया को दिया गया एवं ड्युटी समाप्ती उपरान्त दिनांक 29.01.2024 को बरामद मोबाईल को सुरक्षित रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया। जहाँ निरीक्षक अरबिन्द कुमार राम द्वारा बरामद मोबाईल ग्रे रंग के ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसका IMEI No 861831052169253 & 861831052169246 है, के संबंध में जाँच-पड़ताल एवं छानबीन के कम में ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाईल प्रेमशंकर सिंह उम्र 37 वर्ष, पे०-मिश्री लाल सिह सा०-नक्कीपुर वार्ड न0-02 थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार का है जो दिनांक 28.01.2024 को शाहपुरपटौरी से कटिहार जाने के कम में उक्त मोबाईल चलती ट्रेन से नीचे रेल पटरी पर गिर गया था, जिसे स्थानीय थाना के माध्यम से सूचित किया गया। आज दिनांक 30.01.2024 को समय करीब 12.00 बजे एक व्यक्ति रेसुब पोस्ट खगड़िया में उपस्थित हुए एवं अपना परिचय प्रेमशंकर सिंह उपरोक्त के रूप में देते हुए बरामद मोबाईल को अपना होना बताए एवं मोबाईल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए मोबाईल का मांग किये। जिसके पश्चात जाँच पड़ताल एवं उचित सत्यापन उपरान्त बरामद मोबाईल ग्रे रंग के OPPO कंपनी के जिसका IMEI No 861831052169253 & 861831052169246 है, को समक्ष गवाह राकेश कुमार उम्र-19 वर्ष पे०-स्व० बिनोद सिंह सा०-नक्कीपुर वार्ड न०-02 थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार, मोबाईल स्वामी प्रेम शंकर सिंह को बरामद मोबाइल सही-सहीं हालत में सुपुर्द किया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें