जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
“उज्जवल दृष्टि योजना“ के तहत जरूरतमंद वृद्धजनों को चश्मा का वितरण किया गया। इसके साथ ही, इस वर्ष के लिए, जिला में “उज्जवल दृष्टि योजना“ के तहत जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है।
“उज्जवल दृष्टि योजना“ सक्षम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य, राज्य के जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना है। राज्य स्तर पर, माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग के कर कमलों से, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई – सक्षम -सह- बुनियाद केंद्र, दरभंगा से निःशुल्क चश्मा वितरण के इस कार्यक्रम का शुभारंभ, 20 अगस्त 2024 को किया जा चुका है।
“उज्जवल दृष्टि योजना “के तहत राज्य के सभी 101 अनुमंडल के बुनियाद केंद्रों पर, प्रथम चरण में निकट दृष्टि दोष के लाभार्थियों हेतु प्रेसबायोपिक रीडिंग चश्मे की आपूर्ति, चयनित एजेंसी द्वारा की जा रही है, जिसका वितरण बुनियाद केंद्र के माध्यम से, जिला के जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच किया जाएगा। दूर दृष्टि अथवा अन्य प्रकार के दृष्टि दोष युक्त लाभार्थियों हेतु च्तमेबतपबचजपवदध्त्ग् चश्मे की आपूर्ति, द्वितीय चरण में की जाएगी, जिसके लिए अलग से सूचना सभी जिला वासियों के लिए जारी कर दी जाएगी।
समाहरणालय जहानाबाद स्थित ग्राम प्लेस सभागार में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पांच व्यंजनों को चश्मे का वितरण किया गया। लाभ पाने वालों में, श्री शत्रुघ्न बिन, पंडुई,जहानाबाद के निवासी हैं, सकल सिंह ,महम्मदपुर ,जहानाबाद के ,संजय शर्मा, कोरा , घोसी के ,उमा ठाकुर ,नगर परिषद, जहानाबाद के एवं सरोज कुमार , बिशूनपुर ,जहानाबाद के रहने वाले हैं। सभी लाभ प्राप्त करने वाले वृद्धजनों ने चश्मा प्राप्त करने पर प्रसन्नता जताई, एवम् अपने आसपास एवं समाज में अन्य लाभुकों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।
माननीय मंत्री के द्वारा बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे ,इन प्रयासों का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राप्त हो ,इसके लिए सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा ,जहानाबाद को त्वरित कार्य करते हुए लाभ पहुंचाने की दिशा में सभी प्रयास करने के लिए निर्देशित भी किया गया।
आवेदन कैसे करेंः
जिन भी अहर्ता रखने वाले व्यक्तियों को चश्मे की आवश्यकता है, वो अपने बुनियाद केंद्र या संजीवनी वैन के माध्यम से आवेदन उपलब्ध करा सकते हैं। बुनियाद केंद्रों पर नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। इस योजना का अनुश्रवण ,सक्षम, राज्य कार्यालय के स्तर से दृष्टि ऑनलाइन पोर्टल/ एप के माध्यम से किया जाएगा। वितरण बुनियाद केंद्रों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
कौन-कौन उज्जवल दृष्टि योजना के तहत चश्मा प्राप्त कर सकतेहैं :
दृष्टि दोष से ग्रसित राज्य के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के, किसी भी आय वर्ग के, बिहार राज्य के वृद्धजन ,निःशुल्क “उज्जवल दृष्टि योजना“ के तहत चश्मा प्राप्त कर सकते हैं।
कौन-कौन से कागजात उपलब्ध कराने होंगेः
दो फोटो ( पासपोर्ट साइज के), आयु संबंधी प्रमाण पत्र/ साक्ष्य आवासीय प्रमाण पत्र/ साक्ष्य
बुनियाद केंद्र स्तर पर गठित कमेटी प्राप्त आवेदनो को देखेगी एवं उनके अनुशंसा के आधार पर ही बुनियाद केंद्र चश्मा का वितरण जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच करेंगा।
जहानाबाद जिले में भी, आज इस अति महत्वपूर्ण योजना “उज्ज्वल दृष्टि योजना “की शुरुआत माननीय मंत्री,ग्रामीण विकास विभाग ,बिहार सरकार के द्वारा कर दी गई है एवं उनके द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि जिला के अधिक से अधिक वृद्ध, जरूरतमंद जिलावासी इस कार्यक्रम का लाभ उठाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए बुनियाद केंद्र,परिवहन कार्यालय के पीछे, गांधी मैदान, जहानाबाद को संपर्क किया जा सकता है अथवा दूरभाष (8709350688) पर भी संपर्क किया जा सकता है।


