*कलश शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु* *चिलचिलाती धूप में कुमारी कन्या कलश लेकर गणपती बाप्पा मोरया का नारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के सार्वजनिक श्री रामजनकी मंदिर के गणेश महोत्सव को लेकर 351 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकल गई। बताते चलें कि शनिवार को मानसी प्रखंड क्षेत्र के चकहुसैनी पंचायत के 351 कुमारी कन्याओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा शंकर जी पार्वती को झांकी के साथ ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचे। जहां 351 कलश में मानसी गंगा घाट पर जल भरकर मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा पाठ करवा कर कलश में जल भरा गया। उसके बाद कुमारी कन्याओं के द्वारा मानसी नगर पंचायत भरमान करवाया। गणपति बप्पा मोरया के मंदिर में यज्ञ स्थल मानसी नगर पंचायत के श्री रामजानकी ठाकुरवाड़ी में स्थापित कि गई। वही करीब 3 किलोमीटर तक चिलचिलाती धूप में कुमारी कन्या कलश लेकर गणपती बाप्पा मोरया का नारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।

वही कुंवारी कन्याओं को लेकर हर चौक के चौराहे पर पानी , लेंबू पानी, शरबत, ढही लस्सी,विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की गई थी। लेकिन चिलचिलाती धूप में कुंवारी कन्याओं को काफी परेशानी हो रही थी। कुछ कन्याओं को काफी गर्मी के करण गस्त भी लग गया। कार्यकर्त्ता के द्वारा तत्परता दिखाते हुए डॉक्टर कि मदद से सही उपचार किया गया।वही गणपती बाप्पा मोरिया का नारा लगाते हुए कुमारी कन्याएं यज्ञ स्थल पर पहुंच गए, यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद 2 बजे से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव कि प्रारंभ हुई। गणेश महोत्सव में पुरे मानसी नगर पंचायत के सहयोग से करवाया जा रहा है। वही गणेश महोत्सव के प्रारंभ होने से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है। वहीं मानसी थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पांडेय भी अपनी दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए। गणेश महोत्सव के सैकड़ों कार्यकर्त्ता अपनी मुस्तैदी के साथ सभी बाल कन्याओं के विधिवत कतार में मंदिर तक पहुंचकर प्रसाद वितरण कर घर भेजने का काम किया।


