*मामला दर्ज-अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस हुई रेस*
जगदूत न्यूज साहिबगंज से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट साहिबगंज जिले के लिए चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर के द्वारा लकड़ी व पत्थर माफियाओं के ख़िलाफ़ एनजीटी कोलकाता में दायर याचिकाओं को उठाने को लेकर आसामाजिक तत्वों ने बिहार के शेखपुरा जिला में अरशद पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए.पुलिस को सुचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर इनकी जान बची.बुरी तरह से घायल अरशद को पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरों ने अरशद का इलाज किया.अरशद ने इस घटना को लेकर शेखपुरा थाना में सात नामजद व चार अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ गैरजमानती धाराओं के तहत कांड संख्या-07/2024 दर्ज कराया है.मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए रेस हो गई है.अरशद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है.इन लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.हमले में अरशद के बचाव में आई इनकी पत्नी भी घायल व बुरे बर्ताव की शिकार हो गई है.


