30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

एनडीए समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सभी घटक दल के नेता रहे मौजूद

*एनडीए पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी, लोगों का स्पष्ट रुझान – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष*

JNA/S.K.Verma समस्तीपुर। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सैनिक प्रशिक्षण केंद्र प्रखंड कैंपस में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने उद्घाटन किया। गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का स्वागत किया। एनडीए समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा जिस प्रकार से पूरे बिहार में एनडीए सरकार के प्रति लोगों का स्पष्ट रुझान आ रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से पुनः सरकार बनायेगी। आगे उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में एनडीए के हजारों कार्यकर्ताओं की प्रचंड उपस्थिति, अद्भुत जोश और अटूट समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले चुनाव में एनडीए की विजय सुनिश्चित है। मीडिया से मुखातिब हो डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और एनडीए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित कार्यकर्ता आज घर-घर तक एनडीए के विजन और संकल्प को पहुँचाने के लिए तत्पर हैं। उक्त अवसर पर मंच पर मौजूद थे सांसद कौशलेंद्र कुमार, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, विधायक बीरेंद्र कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश प्रधान सचिव संजय पासवान, हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा स्मिता शर्मा, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें