33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जगदूत  न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

शहर के उतरी गाँधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चो के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक बेहतरीन ड्राइंग बनाया तथा साथ ही साथ चेयर रेस प्रतियोगिता, टीयरिंग एंड पेस्टिंग एवं सेंसोरियल एक्टिविटी सहित कई अन्य तरह के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसको लेकर एक ओर जहां विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था तो वहीं छात्रो के उत्साह से विद्यालय का माहौल भी खुशनुमा दिखाई दे रहा था। इस ड्राइंग प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ साथ उसके अंदर पढ़ाई के प्रति एक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक भी होता है। इस ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा, शिक्षिका अंजलि कुमारी, पूजा शर्मा, कृति कुमारी, श्रुति कुमारी, ब्यूटी कुमारी एवं पूजा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें