30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

भाजपा ने विधानसभा मार्च में पुलिस लाठी चार्ज में शहीद हुए जिला महामंत्री विजय सिंह के विरोध में जिला मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

आज दिनाँक 15 जुलाई 2023 को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव की अध्यक्षता में विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज में शहीद हुए भाजपा जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह एवं घायल हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं के विरोध में जहानाबाद जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि विजय सिंह हमारी पार्टी के बहादुर सिपाही थे, उनकी शहादत लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हुआ है। बिहार सरकार निरंकुश तरीके से शिक्षक हितों के लिए हो रहे विधानसभा मार्च में हमारे आंदोलन को बर्बर तरीके से कुचलने का प्रयास किया है, जो इस बात का द्योतक है कि हमारी माँगों से बिहार सरकार डर गयी है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कहा कि विजय सिंह की शहादत और कार्यकर्ताओं की पिटाई का मूल्य बिहार की जनता उन्हें सत्ता से उतार कर देगी। विजय सिंह की शहादत नीतीश की अंधी सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। हमारी जायज माँगों लाठी गोली से नहीं रुक सकती है। हमारे साथी की शहादत लोकतंत्र में बराबरी के अधिकार एवं स्वतंत्रता के लिए हुई है। इस घटना से बिहार की जनता को यह बोध हुआ है कि हमारा मुखिया निरंकुश एवं असंवेदनशील है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि हमने विधानसभा मार्च में अपने महामंत्री को खोया है, उनके के लिए हम न्याय किसी कीमत पर लेंगे। विजय भाई का शहादत जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके समर्पण से पार्टी को विगत वर्षों में काफी मजबूती मिली थी। इस अवसर पर हम भाजपा कार्यकर्ता यह प्रण लेते हैं कि बिहार से इस निकम्मी एवं निरंकुश सरकार को उखाड़ फ़ेंक कर विजय सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। मंच संचालन जिला मंत्री विजय सत्कार के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव जिला प्रभारी शम्भू नाथ केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन, पूनम सिन्हा, सुरेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, शैलेश कुमार,कविंद्र प्रजापति, सोहन प्रसाद कक्कू, कृष्ण मुरारी गुड्डू, जिला महामंत्री धीरज कुमार ,अनिल ठाकुर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार,विजय कुमार सत्कार, मनोज पासवान,पुष्पा कश्यप, जयप्रकाश केसरी, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, महेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शेखर, संजय बिन्द, शिबू चौधरी, रणविजय सिन्हा,शुभम राज, मनीष केसरी, दधीवल शर्मा, रामशुभग शर्मा, सतीश शर्मा, रवि रंजन नगर मण्डल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, गोपाल सिंह, विनोद शर्मा, अखिलेश कुमार, निकेश कुमार, निरंजन कुमार सहित सभी जिला,मंडल , मंच मोर्चा के पदाधिकारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना में भाग लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें