जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत में होने वाली काली पूजा को लेकर बुधवार को व्यायामशाला कमिटि की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुराने कमिटि को भंग कर नई कमिटि का गठन किया गया।मालूम हो कि काली व्यायामशाला द्वारा लगातार कई वर्षो से काली पूजा के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा के दौरान गोल निकालकर शास्त्र का प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान सर्वसम्मति से कमिटि के संरक्षक मुकेश यादव अध्यक्ष शंकर राही उपाध्यक्ष अनुज आनंद सचिव शिवजी राम उपसचिव मनीष कुमार कोषाध्यक्ष आनंद राही व्यवस्थापक रंजीत कुमार तिवारी, जितेंद्र शर्मा, उप सभापति पप्पू सुमन ,प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू ,रवि भगत, राजा कुमार, वार्ड पार्षद डेविड कुमार,सुमन कुमार,नलिन सिंह को चुने गए। उपसभापति पप्पू सुमन ने व्यायाम शाला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार काली पूजा के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। व्यायामशाला में बाहरी खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा जिसमे काजीचक महेशखूंट,खगड़िया मुंगेर से खिलाड़ी को शामिल होंगे।


