*26 फरवरी को मानसी में निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च, खगड़िया का किसान राष्ट्रीय आंदोलन को करेगी समर्थन, लेंगे भाग – किरण देव यादव*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेता सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस मीट में कहा कि मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर शंभू – खरौनी बॉर्डर पर जनतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत किसानों पर युद्ध जैसा हमला करने एवं कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली कूच करने पर रोकने, विभिन्न प्रकार का तानाशाही हथकंडा अपनाने, अपने ही देश के अन्नदाता किसानों एवं बेरोजगार नौजवानों पर लाठी गोली चलाने – आंसू गैस व रबड़ की गोली दागने के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस मनाया गया। तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों नौजवानों पर हो रही दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई की घोर निंदा किया।
श्री यादव ने कहा कि पूरे देश एवं दुनिया में वैश्विक किसान आंदोलन शुरू हो चुका है। कहा कि सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दायरे में लाने के सवाल को लेकर आंदोलन छिड़ चुका है। आज भारत का किसान आंदोलन पूरे देश व दुनियां में अपने पूंजीपति परस्त सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है , वैश्विक आंदोलन तेज हो चुकी है, जो ऐतिहासिक क्षण है।
श्री यादव ने कहा कि एसकेएम के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का संयुक्त बैनर तले 26 फरवरी 24 को मानसी में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा तथा 8 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव,
देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर संयोजक मधुबाला, सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव लालमणि सदा, सहसचिव राम सुचित पासवान, कोषाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, चंद्रशेखर मंडल आदि ने काला दिवस मनाते हुए अन्नदाता किसानों बेरोजगारों नौजवानों पर हमले की घोर निंदा किया।
किसान नेताओं ने कहा कि पूंजीपतियों को कालीन बिछाने तथा धर्मांधता का पराकाष्ठा पत्थर की मूरत पर फूल बरसाने वाली मोदी सरकार अन्नदाता किसानों नौजवानों बेरोजगारों पर लाठी गोली बरसा रही है, सड़कों पर बिछाई जा रही एक-एक कील भाजपा आरएसएस मोदी की सरकार के ताबूत का कील साबित होगी।


