31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

कीड़ा भारती दक्षिण बिहार जिला सम्मेलन , निरंजन कुमार बबलू

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार जिला सम्मेलन जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार बबलू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त मौके पर सर्वप्रथम भारत माता एवं हनुमान जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर खेल गीत एवम स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। उसके बाद सभी मंचासिन अतिथियों को बुके एवम अंग वस्त्र के साथ स्वागत एवम सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर क्रीड़ा भारती के माननीय प्रदेश अध्यक्ष सह काराकाट के पूर्व विधायक श्री राजेश्वर राज जी ने क्रीड़ा भारती का जिला सम्मेलन क्यों जरूरी है इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया।साथ ही अवधेश कुमार जी प्रांत मंत्री दक्षिण बिहार उन्होंने सम्मेलन में सदस्यता क्यों जरूरी है इस विषय पर विस्तार से उन्होंने लोगों के बीच में अपनी बात को रखा। उक्त मौके पर अंजनी कुमार जिला अध्यक्ष पटना महानगर उन्होंने भी अपना संबोधन सम्मेलन में दिया।साथ ही भारतीय क्षेत्र संयोजक सह मुख्य अतिथि श्री ललन कुमार जी ने कीड़ा भारती का कार्य पद्धति पर विशेष संबोधन किया। उक्त मौके पर मंच का संचालन जिला मंत्री राजेश कुमार ने किया। उक्त मौके पर विक्रम कुमार, जितेंद्र सिंह, रौशन कुमार, रंजीत सिंह राजपूत, योगेश सिंह सहित जहानाबाद के सभी खेल से जुड़े हुए खेल प्रेमी एवं अन्य लोग मौजूद हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें